जांजगीर भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर। जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। जिले के मुख्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ओपी चौधरी ने पहले जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण किया और उसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में भी झंडा फहराया।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, जांजगीर नैला नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के इस मौके पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और स्थानीय विकास तथा जनता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और उपस्थित लोगों ने इसे उत्साह और जोश के साथ देखा।




