1461.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

उत्तर बस्तर कांकेर ,19 सितम्बर। चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 01 जून से अब तक 1461.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा कांकेर तहसील में 44.6 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 1.8 मिली मीटर पखांजूर तहसील में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 19 सितम्बर की स्थिति में चारामा में 16.4 मिली मीटर, अंतागढ़ में 17.3 मिली मीटर और नरहरपुर में 29.1 मिली मीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button