Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में जलवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टॉप-5 में ट्रेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ ही प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

देशभर में ट्रेंड हुआ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

फाइनल मैच के शुरू होते ही शाम से ही सोशल मीडिया पर Chhattisgarh Hockey League कीवर्ड देश भर के एक्स यूजर के मोबाइल में ट्रेंडिंग में दिखने लगा। रात तक X (ट्विटर) पर यह टॉप 5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देशभर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने इस लीग की जमकर सराहना की। यह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खेल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से छत्तीसगढ़ का यह आयोजन पूरे देश का ध्यान खींचने में सफल रहा है।

देश में पहली बार किसी राज्य सरकार का हॉकी को लेकर इतना बड़ा आयोजन

गौरतलब है कि देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा हॉकी को समर्पित इतने बड़े पैमाने पर लीग का आयोजन किया गया है। इस लीग में प्रदेश और देश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी साथ खेले ओलंपिक खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी कई भूमिकाओं में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के इस संस्करण में हिस्सा लिया, जिसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निश्चित तौर पर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने छत्तीसगढ़ को हॉकी की नई राजधानी बनने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। यह लीग छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button