National

Gujarat Chunav 2022: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस ने पूरे गुजरात और देश को बर्बाद कर दिया

Gujarat Chunav 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं ने अपना चुनावी प्रचार और तेज कर दिया है। तीन दिन के गुजरात दौरे के बाद पीएम मोदी फिर गुजरात दौरे पर हैं। पीएम ने बुधवार को मेहसाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

कांग्रेस पर PM Modi का निशाना

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। वहीं, भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है, यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं।

कांग्रेस राज में मिलती थी गोलियां- मोदी

मोदी ने आगे कहा कि मेहसाणा जिले को देश के पहले सूर्य ग्राम होने का गौरव प्राप्त हुआ है। मोढ़ेरा सूर्य ग्राम लॉन्च होते ही मोढेरा दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया। इस बीच, मेहसाणा जिला भी चमक गया। पीएम ने आगे कहा कांग्रेस मॉडल में आप बिजली मांगते थे और आपको गोलियों से छलनी कर दिया जाता था। कांग्रेस राज में कोई अगर बिजली कनेक्शन मांगता था तो भी भ्रष्टाचार होता था। हालांकि, इसकी गारंटी नहीं होती थी कि कनेक्शन मिलेगा। हमने गुजरात में बिजली के 20 लाख नए पोल लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button