अंबाह में CRPF जवान के अंतिम संस्कार में देरी: अधिकारियों ने कहा- सुसाइड किया, परिजन बोले- पहले शहीदी की थी जानकारी

[ad_1]
अंबाहएक घंटा पहले
जम्मू-कश्मीर में तैनात मध्यप्रदेश के अंबाह के जल सिंह सखवार (52) के सिर में शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई। वह महीने भर पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। अब उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 6 बजे घर पहुंचा है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद भी हो गया है। परिजनों का आरोप है कि हमसे पहले कहा गया था कि जल सिंह आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। परिजनों ने शासकीय भूमि की मांग कर जवान का अंतिम संस्कार रोक दिया है।
परिजनों ने लोगों को बताया था कि उन्हें CRPF के अफसरों ने बताया कि जल सिंह नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा बलों पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें जल सिंह शहीद हो गए। परिजनों ने बताया कि अब कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। परिजनों ने पार्थिव देह के अंतिम संस्कार के लिए शासकीय जगह की मांग की है।प्रशासन से शासकीय भूमि की मांग को लेकर जवान के अंतिम संस्कार में देरी हो रही है।

प्रशासन से शासकीय भूमि की मांग को लेकर शहीद जवान के अंतिम संस्कार में देरी हो रही है।
जवान की पत्नी माया देवी से जब पूछा गया कि पार्थिव देह के अंतिम संस्कार में देरी क्यों की जा रही है? उनका अंतिम संस्कार किस वजह से रुकवाया गया है? इस पर उन्होंने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से उनके गोली लगने की सूचना मिली। उसके कुछ देर बाद उनके शहीद होने की खबर आ गई। अब हमसे कहा रहा है कि उन्होंने सुसाइड की है। उन्होंने खुद को गोली मारी है। उनके दो गोली लगी हैं। वह आत्महत्या करते तो दो गोली कोई खुद को कैसे मार सकता है। उन्होंने अगर आत्महत्या की तो मुझे वहां बुलाया क्यों नहीं गया। अब मेरी प्रशासन से मांग है कि मेरे पति के अंतिम संस्कार के लिए शासकीय भूमि आवंटित हो, जिस पर उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। वहीं स्थानीय प्रशासन इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर रहा है।
Source link