कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेहरूजी को नमन किया: जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर कहा – नेहरू ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • The District President Garlanded And Said Nehru Made A Big Contribution In The Field Of Education

सीहोर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. तोमर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देश को आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा था। नेहरू जी के द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया गया।

यही कारण है कि बच्चों के द्वारा नेहरू जी को चाचा कहा जाता है। इसी प्रकार का देश हित के कार्य राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा किया जा रहा है पूरे देश को जोड़ने के लिए एकता अखंडता विश्वास के साथ भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से हजारों युवा जुड़ रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ रहे हैं।

तोमर ने आगे कहा कि सीहोर जिले में भी भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करने जा रही है। इस यात्रा को सफल बनाना है सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस की जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। यही संकल्प हमें लेना है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button