Chhattisgarh

मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन सत्र 17 मई को

जांजगीर। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें भविष्य की सही राह दिखाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एजुकेशन हब जांजगीर एवं अनएकेडमी बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 मई 2026 को सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नैला स्थित अग्रसेन भवन में संपन्न होगा।


इस गरिमामयी समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उनकी मेहनत को सराहा जाएगा। इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि करना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।


सम्मान के साथ-साथ इस कार्यक्रम में करियर मार्गदर्शन सत्र का भी आयोजन होगा। इसमें शिक्षा जगत के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ छात्रों को यह बताएंगे कि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही दिशा का चुनाव कैसे करें।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इच्छुक छात्र और अभिभावक मोबाइल नंबर 9098888246 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाने के ध्येय के साथ एजुकेशन हब जांजगीर और अनएकेडमी बिलासपुर द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button