नैनपुर-मंडला के बीच एक और ट्रेन: सुबह 9:30 बजे होगा ट्रेन का इनॉग्रल रन, जबलपुर-मंडला के बीच मिलेगी नियमित रेल सेवा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Mandla
  • Inaugural Run Of The Train Will Be At 9:30 Am, Regular Train Service Will Be Available Between Jabalpur Mandla

मंडला16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नैनपुर से चिरईडोंगरी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 05711/ 05712 कल 13 अक्टूबर से मंडला फोर्ट तक विस्तारित किया जा रहा है। इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से मंडला-जबलपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा मिलने लगेगी।

डीआरएम एसईसीआर नागपुर कार्यालय ने जानकारी दी है कि केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा 13 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे मंडला फोर्ट स्टेशन से इनॉग्रल स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे। जिसके उपरांत 05711/ 05712 नैनपुर-मंडला-नैनपुर ट्रेन की सेवाएं नियमित मिलने लगेगी।

05711/ 05712 ट्रेन के मंडला से प्रारम्भ होने पर मंडला के यात्रियों को जबलपुर तक के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलना प्रारम्भ हो जाएगी। जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन 05705 जबलपुर से प्रातः 10:35 पर रवाना होकर दोपहर 2:30 पर नैनपुर पहुंचेगी फिर 05711 के तौर पर दोपहर 3 बजे नैनपुर से रवाना होकर शाम 04:05 बजे मंडला पहुंचेगी।

इसी प्रकार 05712 ट्रेन मंडला से 04:25 पर रवाना होकर शाम 5:30 पर नैनपुर पहुंचेगी फिर 05706 के तौर पर शाम 5:40 पर नैनपुर से रवाना होकर रात्रि 09:25 पर जबलपुर पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button