सरेआम फौजी पर हमला करने का मामला: हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से फरार था अमर सिंह

[ad_1]

सतनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सतना शहर के राजेन्द्र नगर में सरेआम फौजी पर जानलेवा हमला और बलवा करने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक को तीन महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में फौजी समेत 3 लोगों को घातक चोटें आई थी, जिसके बाद शहर में तनावपूर्ण हालात निर्मित हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर गली नंबर 2 के सामने गत 30 जुलाई को फौजी पर जानलेवा हमला और बलवा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमर सिंह परिहार उर्फ छोटू पिता अशोक सिंह परिहार 20 वर्ष निवासी अकौना नागौद हाल निवासी बिरला कॉलोनी सतना को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148,149, 294, 323, 324,506 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज था। इस घटना में अमर सिंह के अलावा डॉग सेलर सैफ अनीस उर्फ बाबा, तौफीक खान, शिवराज सिंह परिहार, अंशू कुशवाहा और अमर चौधरी भी आरोपी हैं।

इनमें से 5 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अमर सिंह फरार था, इसी बीच पुलिस को उसके सतना में होने की सूचना मिली लिहाजा पुलिस ने उसे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया। वह ट्रेन पकड़ कर कहीं और जाने की कोशिश में था।

बता दें कि गत 30 जुलाई को राजेन्द्र नगर गली नंबर 2 के सामने सैफ डॉग सेलर और उसके साथियों ने फौजी विक्रम सिंह, और सूरज जैन के साथ मारपीट की थी। सैफ और उसके साथियों ने फौजी और उसके साथियों को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। घटना स्थल पर उग्र भीड़ ने हमलावरों की दुकान और वाहनो को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button