अवैध लकड़ी और रेत परिवहन: 2 वाहन जब्त, बंदर के शिकार मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर वन परिक्षेत्र के वन अमले ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और लकड़ी का परिवहन करते हुए 2 वाहन जब्त किया है। वहीं बंदर के शिकार में 4 आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर वन परिक्षेत्राधिकारी विनोद अवस्थी के निर्देशन में टीम ने बीट कुर्रा में लाल मुंह के बंदर के शिकार में लिप्त 4 आरोपी गयादीन कुशवाहा, कढ़ोरा कुशवाहा, पहाड़ी कुशवाहा और बाबूलाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में आरोपियों ने लाठियों से पीटकर बंदर को मार डाला था।
एक अन्य मामले में 8 नग नीम की लकड़ी हाथ ठेला पर लदी नौगांव रोड पर आरामशीन पर जब्त कर वन अपराध प्रकरण कायम किया। एक पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन (UP 95 0184) जिसमें 2 क्विंटल जलाऊ लकड़ी भरी पाई गई। जिसमें वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।
अलीपुरा बीट में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए ट्रैक्टर महिंद्रा मय ट्रॉली के जब्त किया गया। जिसका प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वन विभाग की लगातार हो रही कार्रवाई से वन अपराध करने वाले माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


Source link