कर्नाटक व आंध्रप्रदेश में बालाघाट के प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर: स्टेट लेवल गेम्स एवं कल्चरल प्रोग्राम में एकलव्य विद्यालय के 48 स्टूडेंट देगें परफार्मेंस

[ad_1]

बालाघाट32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालाघाट जिले के आदिवासी क्षेत्र उकवा में संचालित एकलव्य विद्यालय के 48 स्टूडेंट का चयन स्टेट लेवल गेम्स एवं कल्चरल प्रोग्राम के लिए हुआ है। इसके पूर्व भी एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 मैडल हासिल किया था। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राहुल नायक एवं प्राचार्य ए.के.एस. सोलंकी ने सभी बच्चों के उच्च प्रदर्शन के लिए बधाई दी है कि एकलव्य विद्यालय उकवा के बच्चे कनार्टक एवं आंध्रप्रदेश के लिए म.प्र. राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तृतीय राषट्रीय खेल प्रतियोगिता-2022 आंध्रप्रदेश राज्य में एवं तृतीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता कनार्टक राज्य 2022 में आयोजित होना है। जिसके प्रथम चरण में जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ए.के.एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में एकलव्य आदर्श आवासीय उकवा के लगभग 150 बच्चे प्रतिभागी रहे, जिसमें विद्यालय के अतिथि शिक्षक पीटीआई मो.कुरैशी, संगीत शिक्षक नितीन सांघरे अन्य सहायोगी कु. गुंजा सिसोदिया,स्वाति राहंगडाले, पूजा सिंह, किशोर ठाकरे, सूरज महोबिया का सहयोग रहा।

29 एवं 30 सितंबर 2022 द्वितीय चरण में संभाग स्तर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिंदी कहानी, वाद-विवाद,काव्य वाचन, आदिवासी एकल एवं समूह गायन, एकलव्य विद्यालय उकवा के 5 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

इसी प्रकार संभाग स्तरीय आयोजित खेल प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय उकवा के 43 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रेलेरेस, रेस, तवा, गोला, भालाफेंक, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन, एवं ताईक्वाडों के लिए चयन हुआ है। राज्य सामूहिक खेल प्रतियोगिता कुक्षी- धार में एवं एकल खेल प्रतियोगिता जबलपुर में होना है ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button