राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस में दो फाड़: जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने एक-दूसरे पर चलाए जुबानी तीर, कांग्रेसियों ने बैठक कर जिलाध्यक्ष को भ्रष्टाचारी बताया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Agar malwa
  • District President And Senior Congress Leader Fired Arrows At Each Other, Congressmen Held A Meeting And Called The District President Corrupt

आगर मालवा4 घंटे पहले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले जिले में कांग्रेस की फूट सामने आती दिखाई दे रही है। जहां कानड के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद पालीवाल के कांग्रेस से निष्कासन और फिर वापसी की खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद बुधवार को पालीवाल समर्थक आक्रोशित नजर आए और बैठककर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भ्रष्टाचारी बताकर पद से हटाने की मांग की है। वहीं कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की बात भी कह दी।

इधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने भी प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर आरोप लगाने वालों को भ्रष्टाचार से घिरे बताया और कहा कि आरोप लगाने वालों पर ही धोखाधड़ी के प्रकरण चल रहे है। उन्होंने पार्टी का काम करने की अपेक्षा भाजपा का काम करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी कांग्रेस को एक करने और कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। उनकी यात्रा 30 नवंबर के करीब आगर जिले में भी 2 दिन रूकने वाली है, ऐसे में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं की आपसी फूट सड़क पर आती दिखाई दे रही है। दोनों गुट के नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है। जिस कारण कांग्रेस मजबूत होने के बजाए कमजोर होगी।

पालीवाल समर्थकों ने बैठक आयोजित कर लिया निर्णय जब तक जिला अध्यक्ष को नहीं हटाया तब तक नहीं होंगे कार्यक्रमों में शामिल

बुधवार को पालीवाल समर्थक नेताओं ने कानड में बैठक आयोजित की। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी के साथ नगर पंचायत कानड़ के पूर्व अध्यक्ष राजमल सोनी, ओम पालीवाल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर सहित अन्य शामिल रहे, सबने मिलकर निर्णय लिया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव को हटाया जाए।

अगर पार्टी कांग्रेस जिला अध्यक्ष को नहीं हटाएगी तो तब तक हम लोग कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे। लेकिन सभी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की बात जरूर कही। कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सोनी ने तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा दिए। जिसके कारण कांग्रेस में धमसान शुरू हो गया।

इधर, बुधवार शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबुलाल यादव ने उनके निवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए विरोध कर रहे नेताओं को ही पार्टी के विरोध में काम करने और कांग्रेस के साथ दगा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाने वालों पर खुद धोखाधडी और भ्रष्टाचार के प्रकरण चल रहे है।

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा कोर्ट में किया जाएगा। कहा कि पार्टी का काम करने की अपेक्षा आरोप लगाने वाले भाजपा का काम करते आ रहे है, जिसके कारण कांग्रेस कमजोर हो रही हैं। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष बसंत भाटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव गुडडुलाला सहित कांग्रेस के पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button