मौसम की खबर: मानसून के 90 दिन पूरे, औसतन रोज 0.82 इंच बारिश; आज भी यलो अलर्ट

[ad_1]

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यलो अलर्ट - Dainik Bhaskar

यलो अलर्ट

  • भोपाल में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी

भोपाल में मानसून को दस्तक दिए रविवार को 90 दिन पूरे हो जाएंगे। मौसम केंद्र ने रविवार को भोपाल समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। गौरतलब है कि भोपाल में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से शहर में बारिश के सात दौर आ चुके हैं।

मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि शनिवार सुबह तक भोपाल में 74.01 इंच बारिश हो चुकी है। 90 दिन के हिसाब से रोजाना 0.82 इंच बारिश हुई। यह अब तक रोजाना बारिश का सबसे ज्यादा औसत है। शनिवार को बादल और बारिश से थोड़ी राहत मिली। दिन का तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button