बनवारी लाल अग्रवाल की जयंती पर जिला अस्पताल में फल वितरण, मजदूरों का हुआ सम्मान

कोरबा, 2 मई 2026।
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. बनवारी लाल अग्रवाल की जन्म जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल कोरबा में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित किए गए तथा श्रमिकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बनवारी लाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि बनवारी लाल अग्रवाल ने कोरबा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में साकेत भवन, बस स्टैंड और प्रेस कॉम्प्लेक्स सहित कई प्रमुख निर्माण कार्य हुए। साथ ही संघ, विद्या भारती, भाजपा और देवपहारी सेवाधाम जैसे कई सामाजिक प्रकल्पों की स्थापना में उनका योगदान रहा।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि बनवारी अग्रवाल के आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जीवनभर मूल्यों की राजनीति करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता दी, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का संचालन झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने किया।
इस अवसर पर सुमित तिवारी, बद्री अग्रवाल, अमन अग्रवाल, डीलेंद्र यादव, पवन यादव, जय राठौर, संपत यादव, मनोज भार्या, रेणु प्रसाद, राकेश सोनी, माहेश्वरी गोस्वामी, राजा शर्मा, राकेश तलवार, दीपक चंद्रा, विकास यादव, आर. ए. नारायण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




