फॉरएवर52 ने भूमिका बहल के साथ मिलाया हाथ, भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को मिलेगा दुबई में ट्रेनिंग का मौका

पुणे। मेकअप के शौक को प्रोफेशनल करियर में बदलने की चाह रखने वाले देशभर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कॉस्मेटिक ब्रांड फॉरएवर52 ने जानी-मानी भारतीय मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल के साथ साझेदारी करते हुए मेकअप आर्टिस्ट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर दिया है। इसके तहत एकेडमिक बाय फॉरएवर52 ने दुबई टूर कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। प्रतियोगिता के ग्रैंड विनर को दुबई में तीन दिन तक प्रोफेशनल मेकअप ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा।
इस प्रतियोगिता में देशभर के मेकअप आर्टिस्ट्स, मेकअप स्टूडेंट्स, शुरुआती स्तर के कलाकार और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के कम से कम एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपना ओरिजिनल मेकअप लुक तैयार करना होगा। इसके साथ ही उन्हें मेकअप से जुड़ी एक प्रोफेशनल टिप भी साझा करनी होगी।
प्रतियोगिता के तहत चार सेमीफाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जिनमें से एक प्रतिभागी को ग्रैंड विनर घोषित किया जाएगा। विजेता को भूमिका बहल और फॉरएवर52 की टीम के साथ दुबई में तीन दिन बिताने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट से प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
वहीं, अन्य तीन सेमीफाइनलिस्ट को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 सीरीज की वैनिटी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें दिल्ली स्थित भूमिका बहल एकेडमी में एक दिन तक मेकअप की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।
फॉरएवर52 की यह पहल छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक के उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी। ब्रांड का उद्देश्य मेकअप के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट्स और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
इससे पहले भी फॉरएवर52 ने केबीकेबी अभियान के माध्यम से 500 मेकअप आर्टिस्ट्स को मेकअप वैनिटी प्रदान की थी और 100 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए थे। इसके अलावा पांच महिलाओं को मुंबई में एक विशेष शूट के लिए चुना गया था। केबीकेबी-3 के तहत तीन विजेताओं को पांच लाख रुपये की नकद राशि दी गई थी। वहीं, फाइनलिस्ट्स को अपनी मेकअप स्किल्स बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए दुबई जाने का अवसर मिला था।
भूमिका बहल के साथ एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर के तहत अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच पर प्रोफेशनल मेकअप प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिका बहल ने फैशन फैक्टर में बैकस्टेज मेकअप मास्टरक्लास ली और प्रोफेशनल मेकअप तकनीकों पर आधारित एकेडमिक आर्टिस्ट लैब में भी हिस्सा लिया।
25 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 25 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) तक अपनी एंट्री भेज सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और प्रतियोगिता से जुड़े नियमों की जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर @academicbyforever52 पर विजिट किया जा सकता है।




