Chhattisgarh

CG NEWS: हादसा : जांजगीर-चांपा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,टहनियां काटने जामुन के पेड़ पर चढ़ी थी


जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के सरखो गांव की है।

जानकारी के मुताबिक महिला परमेश्वरी बिंझवार (32) 3 महिलाओं के साथ सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टहनियां लेने गई थी। महिला जामुन के पेड़ में चढ़कर टहनियां काट रही थी। 33 केवी का तार पेड़ से होकर गुजरा हुआ था। टहनियां काटते समय महिला बिजली तार की चपेट में आ गई।महिला की मौके पर ही मौत हो गई  नीचे खड़ी महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाया। नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button