खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर का शुभारंभ: जिले से आए विद्यार्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट, 20 बालक और 20 बालिकाओं का होगा चयन

[ad_1]
डिंडौरी7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डिंडौरी में मंगलवार को खेल व युवक कल्याण विभाग परिसर में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया। खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया ने जानकारी में बताया कि जिला स्तर पर खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के प्रारंभ किए जाने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से आए प्रशिक्षक विनय कुमार की उपस्थिति में बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट 7 चरणों में लिया गया है।
चयन ट्रायल में 14 से 18 वर्ष के मध्य बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें 72 बालक और 59 बालिकाओं ने भाग लिया। इस तरह कुल जिले से 131 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 20 बालक व 20 बालिकाओं का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मापदंडों के अनुसार हुआ।
चयनित बालिकाओं का कुश्ती खेल का प्रशिक्षण हरेंद्र उपाध्याय कुश्ती प्रशिक्षक के ओर से नियमित इंडोर खेल परिसर में दिया जाएगा। प्रतिभा चयन में नेहरू युवा केंद्र से आरपी कुशवाहा नवोदय विद्यालय से जनार्दन बोरकर खेल प्रशिक्षक कुमारी आरती सोंधिया मौजूद रहे।

Source link