Chhattisgarh

SECL KORBA: निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना रमेश चन्द्र महापात्र ने किया गेवरा खदान का निरीक्षण, उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था की ली समीक्षा

कोरबा। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना रमेश चन्द्र महापात्र ने कल देर संध्या गेवरा खदान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के फेस तक पहुँचकर उत्पादन एवं ओवरबर्डन (ओबी) से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया और कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री महापात्र ने संप (Sump) क्षेत्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने मानसून अवधि में एकत्रित जल के रखरखाव एवं प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खदान प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर उत्पादन और उत्पादकता की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की तथा लक्ष्य अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश प्रदान किए।

दौरे के दूसरे दिन, 11 नवंबर 2025 को, श्री महापात्र तड़के गेवरा सायलो पहुँचे और डिस्पैच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कोयला परिवहन एवं लोडिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) साइट का भी दौरा कर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button