विजयदशमी पर पुलिस महकमे ने पूजे शस्त्र: शस्त्र-वाहन पूजन के बाद एसपी डीएम ने चलाए हथियार, स्वयंसेवक संघ ने भी निकाला पथ संचलन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • After The Weapon vehicle Worship, The SP DM Carried Weapons, The Swayamsevak Sangh Also Took Out The Path

शिवपुरीएक घंटा पहले

हर वर्ष की भांति परंपरा का निर्वाह करते हुए इस बार भी शिवपुरी पुलिस ने विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन का यह कार्यक्रम शिवपुरी की पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे की वैदिक पूजा-पाठ व हवन पूजन के आखिरी में कुम्हेड़े (सफेद कद्दू) की बलि दी गई। इसके बाद शस्त्रागार में रखे सभी शस्त्र व पुलिस वाहनों का पूजन भी किया गया। शस्त्र पूजन संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने शस्त्र भी चलाए।

एसपी-डीएम ने किए हवाई फायर

दशहरा पर्व के दिन हर वर्ष की तरह पुलिस महकमा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित करता है इस कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा के बाद वाहनों की पूजा की जाती है इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी शस्त्रों का चालन भी करते हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बंदूक से हवाई फायर भी किए इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी शस्त्र पर अपने हाथ आजमाते हुए हवाई फायर झोंके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मी सहित मौजूद लोगों सहित जिले वासियों को दशहरा की पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इसी प्रकार दशहरा पर्व के दिन शिवपुरी पुलिस ने जिले के 28 थानों पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन

शिवपुरी शहर में आज दशहरा के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचलन निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शिवपुरी शहर के चार खंडों में 16 अलग-अलग टुकड़ियों में यह पथ संचलन निकाला जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button