हत्या: खेत में काम कर रहे 35 वर्षीय किसान की गोली लगने से हुई मौत, किसने और क्यों मारी गोली पता लगाने में जुटी पुलिस

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Panna
  • 35 year old Farmer Working In The Field Died Due To Bullet, Police Engaged In Finding Out Who Shot And Why

पन्ना7 घंटे पहले

पन्ना-जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम लामी में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना में एक 35 वर्षीय किसान की पन्ना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलखन लोध पिता रामकुमार लोध सोमवार 14 नवंबर की दोपहर अपने खेत में धान की कटाई करवा रहा था। तभी वह बगल के ज्वार के खेत में पशुओं को भगाने के लिए गया। तभी परिजनों को गोली चलाने की आवाज सुनाई दी।

गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पर किसान रानलखन लहूलुहान अवस्था मे पड़ा था। जिसके बाद परिजनों ने धरमपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

मृतक के पिता ने बताया कि गोली चलने के बाद मौके पर सिर्फ घायल का बेटा मिला था। जिसके चेहरे पर गोली लगने से उसका जबड़ा फट गया था। हालांकि इस घटना के विषय में जब धरमपुर थाना प्रभारी सुधीर बेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी गोली चलने वाला मामला जांच के दायरे में है। अब किसने और क्यों गोली चलाई है। यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button