निवाड़ी पहुंचे जयवर्धन सिंह: कहा- सिंधिया कांग्रेस में थे तब गुटबाजी होती थी, अब भाजपा में है तो वहां भी गुटबाजी चल रही है

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Niwari
  • Said When Scindia Was In Congress, There Was Factionalism, Now He Is In BJP, Then Factionalism Is Going On There Too.

निवाड़ी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शनिवार को निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण दुबे के घर पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टियों में गुटबाजी होने का मुख्य कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया। उन्होंने साफ कहा कि सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब गुटबाजी होती थी अब भाजपा में है तो वहां भी गुटबाजी चल रही है।

जयर्वधन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार बार से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका लंबा कार्यकाल रहा है। इसके बाद भी उनका कंट्रोल रहना चाहिए, वह नहीं है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो पाप करके राज करने का प्रयास करेगा, वह कभी सफल नहीं हो पाएगा। मध्यप्रदेश की जनता ने करीब 4 साल पहले कांग्रेस पार्टी को मत दिया था, लेकिन आज जो सरकार है वो सौदा करके बनाई गई है। जो पोषण आहार गरीब बच्चों के लिए था, गर्भवती महिलाओं के लिए था, उसे अवैध रूप से बेच दिया गया।

जयवर्धन ने कहा कि हजारों करोड़ का घोटाला कर दिया गया। सरकार प्रदेश के गरीबों का पेट नहीं भर पा रही, लेकिन जो चीते आए, उनके लिए 200 हिरण भेजे। ताकि उनका पेट भरा रहे, ये स्थितियां मध्यप्रदेश की है। लंपी वायरस से गौ माताओं की मौत हो रही है, उस पर मामा कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन चिताओं की चिंता हो रही है।

18 दिन तक राहुल गांधी रहेंगे मध्यप्रदेश में

भारत जोड़ों यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो माह बाद मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे। बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। बुरहानपुर से खंडवा, इंदौर उज्जैन होते हुए यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात होगी कि राहुल गांधी 18 दिनों तक हमारे साथ रहेंगे।

उषा ठाकुर के भारत को खंड-खंड करने वाले दिये गए बयान को लेकर जयवर्धन सिंह ने उषा ठाकुर से निवेदन करते हुए कहा कि वो कृपया कर नफरत फैलाने का काम ना करे। कांग्रेस का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो ही उद्ेश्य है।

महाराज जब कांग्रेस में थे तब होती थी गुटबाजी

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तब यह गुटबाजी की चर्चा जरूर होती थी, लेकिन जब से महाराज का प्रवेश भाजपा में हुआ है, तब से आप देख सकते है कि भाजपा की क्या स्थिति हुई है। हमारे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी असंतुष्ट है प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अलग चल रहे है, मामू अलग चल रहे है महाराज अलग चल रहे है। कैलाश विजयवर्गीय का अलग ही एक रोल है। चर्चा है कि भाजपा के भी तीन गुट हो गए है। एक है शिवराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा। पूरे प्रदेश में चर्चा है कि सीएम के पद में और प्रदेश अध्यक्ष के पद में परिवर्तन होने वाला है। हमारा विजन क्लियर है कि 2023 में हमारा जो चेहरा होगा वो कमलनाथ का ही होगा, पूरी कांग्रेस उनके पीछे खड़ी हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button