Chhattisgarh

शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो – इंद्रभान पाटिल जिला उपाधयक्ष भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा

अहिवारा,14 अप्रैल/ भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के नारे शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के कथन को पूरा करने के उदेश्य लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर भाजपा अहिवारा मंडल द्वारा अंबेडकर चौक अहिवारा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके एवं खीर पूरी का प्रसाद वितरण किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनाई गई भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरषोतम देवांगन द्वारा इंद्रभान पाटिल जिला उपाधयक्ष भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा को कार्यकर्म का संयोजक नियुक्त किया गया था। सह संयोजक कमलेश वर्मा एवं देवेंद्र कोसले रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, अहिवारा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर , महामंत्री निरमेश मिश्रा, शुभम ताम्रकार, वकील टांडी, महेंद्र जनबंधु, वासनिक गुरुजी, विजय वासनिक, अजय वासनिक, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश्वरी साहू नंदकुमार यादव,मंडल मंत्री बरसन नौरंगे,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पवन जैन ,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष साहिल खान ,शेखर साहू,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ममता जंघेल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या नायक,महामंत्री शोभा शर्मा,किरण सोनी,मंडल कोषाध्यक्ष विकास जैन,पूर्व पार्षद अरुण बंजारे,राजकिशोर कुर्रे,लोमेश साहू ,राजकुमार शिवारे शामिल हुए।

कार्यक्रम में वकील तांडी जी का सम्मान किया गया साथ ही साथ बौद्ध समाज के महेंद्र जैन बंधु वास्तविक गुरुजी का भी सम्मान किया|

Related Articles

Back to top button