KV संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद स्पर्धा: मुंबई और कोलकाता संभाग ने योग में जीते स्वर्ण पदक

[ad_1]

भोपाल44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 2, भोपाल में केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। बालिकाओं की टीम की योग स्पर्धा के अंडर-14 ग्रुप में मुंबई संभाग और अंडर-17 में कोलकाता संभाग ने स्वर्ण पदक जीता।गुवाहाटी संभाग ने दोनों ही वर्गों में रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 में चेन्नई ने और अंडर-17 में भोपाल संभाग ने कांस्य पदक जीते। अब तक मुंबई और कोलकाता के खाते में एक-एक स्वर्ण, गुवाहाटी के खाते में दो रजत, चेन्नई और भोपाल के खाते में एक-एक कांस्य पदक आया। अंडर 19 और व्यक्तिगत स्पर्धा के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन के एर्णाकुलम,आगरा, रायपुर, बैंगलुरु, भुवनेश्वर, वाराणसी, जयपुर, सिलचर, पटना, राँची, गुवाहाटी, लखनऊ, कोलकाता, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, जम्मू, मुंबई, तिनसुकिया, देहरादून, जबलपुर, भोपाल, दिल्ली और गुरुग्राम संभाग की छात्राए प्रतिभागिता कर रही हैं।

प्राचार्य सूर्यकांत पाठक ने बताया कि आयोजन के दौरान विद्यालय में बहुभाषिक और बहुआयामी वातावरण निर्मित हुआ है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान की अवधारणा को साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन स्वयं अपने आप में एक लघु भारत है, जो विविध सभ्यताओं और संस्कृतियों का अद्भुत संगम है। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाषा और संस्कृतियों को जोड़ने का भी काम कर रहा है। योग में भाग लेने आई छात्राओं ने बताया कि यहां आकार उन्हें देशभर की छात्राओं से मिलने और उनकी भाषा, संस्कृति, खानपान, पहनावा और विचारों को जानने-समझने का अप्रतिम अवसर प्राप्त हो रहा है। शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विभिन्न राज्यों के संगीत, गीतों का आनंद ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button