Chhattisgarh

RAIPUR NEWS: दादा की स्मृति में पौत्र उद्यान में लगाए पीपल, बरगद,नीम, कदम व आम के पेड़

रायपुर ,27सितम्बर।  पुरखा उद्यान सरजू बांदा मुक्तिधाम परिसर टिकरापारा में पौत्र  राहुल चंद्राकर ने अपने स्वर्गीय केजू राम चंद्राकर दादा की स्मृति में पौधे लगाए। जिसमें बरगद ,पीपल ,कदम, आम और नीम के 5 पौधे हैं ।  ज्ञात हो कि सरजू बांध शमशान घाट विकास समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव के आह्वान पर कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने प्रिय जन की स्मृति में परिसर में पौधारोपण कर सकता है। पौधा प्राप्त करने लिए समिति के मोबाइल नंबर 9575003333 पर संपर्क करना होगा। पौधारोपण के लिए समिति के सदस्य राम यादव ने कॉलेज स्टूडेंट छात्रों को प्रेरित किया। उक्त अवसर पर राहुल चंद्राकर ,राम यादव , शुभम ,विनायक,गोवर्धन, गणेश सिंह ,माधव लाल यादव आदि उपस्थित थे । उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष माधव लाल यादव ने दी ।

यह भी पढ़े:-JAGDALPUR NEWS : वन प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button