घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट: 1 लाख रुपए चोरी करने को आए आरोपी, विरोध करने पर पीटा

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र के कुंडलिया गांव में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल हुए दोनों पति-पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं घायल दंपती ने आरोपियों पर घर से नगदी व अन्य सामान लूटने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती नाहर सिंह पुत्र करण सिंह ने कहा कि बीते रोज रात लगभग 8:00 बजे गांव के ही पप्पू राजा, करण सिंह, ब्रजेश, जनक राजा ने उनके घर में घुसकर 2 लाख रुपए के लगभग नगदी व अन्य चीज लूट ली। उन्होंने विरोध किया तो मेरी पत्नी गनेश राजा व उसके साथ मारपीट की है।

भगवा थाने में की शिकायत
पीड़ित नाहर सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत उन्होंने भगवा थाने में की है, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं दोनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पिता से लाई रुपए उधार
पुलिस ने उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दोनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना में घायल हुई महिला गणेश राजा ने कहा कि वह भाई दूज में अपने पिता के यहां घुवारा गई थी। पिता से 1 लाख रुपए उधार लाई थी, जो पप्पू राजा ने भगवा में देख लिए थे। पैसे लूटने की वजह से ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल घायल पति-पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पैसे लूटने या चोरी करने के आरोप में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button