SP Conference 2025, CM साय ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है, मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं, गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित है, मीटिंग में मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
सीएम साय ने सभी एसपी को दिए निर्देश महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हो कार्रवाई इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत हो चालान रोज बदलते है साइबर अपराध के तरीके, लोगों को दी जाए जानकारी अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की हो विशेष पहल साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से हो प्रचार-प्रसार रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित, 9 थानों का शीघ्र होगा संचालन नशे से अन्य अपराधों को मिलता है बढ़ावा, अभियान चलाकर करें कार्रवाई अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाएं निगरानी पिटएनडीपीएस एक्ट के मामलों में समय सीमा में हो कार्रवाई नशाखोरी के खिलाफ चलाएं व्यापक मुहिम, युवाओं को करें जागरूक




