गंधवानी के थोक किराना व्यापारी से मारपीट औ लूट: शनिवार रात जीराबाद-अवल्दा के बीच 1 लाख 70 हजार नकद ले भागे बदमाश

[ad_1]
मनावरएक घंटा पहले
गंधवानी के थोक किराना व्यापारी के साथ जीराबाद-अवल्दा रोड पर 12 नवंबर शनिवार रात्रि 8 बजे अज्ञात चोरों ने मारपीट कर करीब 1 लाख 70 लाख रुपए नगद लूटपाट करके फरार हो गए।किराना व्यापारी नितेश जैन के साथ हुई घटना से मनावर गंधवानी क्षेत्र में व्यापारियों में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना व्यापारी नितेश जैन ग्राम जीराबाद में शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार से दुकान की उधारी वसूल करके दुपहिया वाहन से अपने घर गंधवानी की ओर जा रहे थे कि व्यापारी को जीराबाद अवल्दा के पास नेवरी खोदरा मोड के पास बिना नंबर के दुपहिया वाहन पर सवार चार लुटेरों ने अपने दुपहिया वाहन से जा रहे व्यापारी नितेश जैन को लात मारकर गिरा दिया और मारपीट की और उसके व्यापारी के पास में मौजूद बेग में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए और उधारी का बहीखाता लूटकर ले भागे चोर जाते जाते जैन को कह गए कि किसी को भी लूट की घटना की जानकारी बताई तो जान से खत्म कर देने की धमकी भी दी गई। आरोपी से लूट की राशि लेकर मौके से फरार हो गए।
जैन के अनुसार चोरों की उम्र 30 से 35 वर्ष की है। वे अगर सामने आएंगे तो उन्हें पहचान लेंगे। पीड़ित व्यापारी जैन ने तुरंत ही रास्ते में लोगों को रोककर घटना की जानकारी पुलिस चौकी जीराबाद पर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी जैन के साथ हुई घटना की जानकारी स्थल पर ही जुटाकर आसपास सर्चिंग कर कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मनावर, गंधवानी, जीराबाद के व्यापारी रात में स्थल पर पहुंच गए। नागरिकों ने शीघ्र ही चोरों को पकड़ने की मांग प्रशासन से की है।


ज्ञात है मनावर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र देवगढ़, करोली में लाखों की चोरी 2 दिनो में हुई। करोली के किसान सहदेव पाटीदार के यहां अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने की एक जोड़ी झूमकी, 1 बाजूबंद और सोने की 1 माला करीब 80 ग्राम सोने के आभूषण और प्लॉट की रजिस्ट्री और 1 लाख रुपए नगद चुराकर ले भागे। मनावर पुलिस ने 12 नवबंर शनिवार शाम को 5 लाख रुपये की चोरी होने का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Source link