Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता का असर,भाजपा को मिला स्पष्ट संदेश– डॉ. चंद्रशेखर खूंटे

रायपुर/ 4 जून को घोषित नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ जनता के बीच सक्रिय हैं। पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों में भाजपा को 3 तथा कांग्रेस को 2 सीटों पर सफलता मिली है। वहीं 71 पार्षद पदों में भाजपा 39 और कांग्रेस 30 सीटों पर विजयी रही है।

डबल और ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद भाजपा को जिस प्रकार कड़ी चुनौती मिली है, वह प्रदेश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का संकेत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर संघर्ष और एकजुटता का परिचय देते हुए भाजपा के विजय अभियान को आसान नहीं होने दिया।

यह परिणाम बताता है कि जनता भाजपा की छत्तीसगढ़िया विरोधी सोच और जनविरोधी नीतियों को समझ रही है,कांग्रेस की यह एकजुटता आने वाले समय में पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार करेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।।

Related Articles

Back to top button