टीम नियुक्त: गुजरात की 42 विस सीट का जिम्मा, प्रदेश भाजपा के 90 लोगों को सौंपा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Responsibility Of 42 Seats Of Gujarat Has Been Handed Over To 90 People Of The State BJP.
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- इंदौर सहित प्रदेशभर के 90 लोगों की टीम नियुक्त की
साल के अंत में प्रस्तावित गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के 90 पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी मिली है। यह टीम गुजरात के मध्य जोन में झारखंड की टीम के साथ काम करेगी। इसमें इंदौर से प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश सह प्रवक्ता और अन्य 7-8 नेताओं काे भी लिया गया है। यह टीम अभी गुजरात की 42 सीटों पर परिचय ले रही है। नवरात्रि के बाद से यह टीम चुनाव तक वहीं रहेगी। दरअसल चुनाव नवंबर या दिसंबर में हो सकते हैं, लेकिन भाजपा की राष्ट्रीय टीम ने अभी से गुजरात में अलग-अलग राज्यों की टीम लगा दी है।
इसमें इंदौर सहित प्रदेशभर के 90 लोगों की टीम नियुक्त की है। गुजरात चुनाव को भाजपा ने चार जोन में बांटा है। मप्र और झारखंड की टीम को मध्य जोन दिया गया है, जिसमें गांधी नगर से लेकर दाहोद सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इसमें नर्मदापुरम को जोड़कर कुल 42 सीटें हैं। यहां कुल 182 सीटें हैं और बहुमत भाजपा के पास है। प्रदेश भाजपा के दो उपाध्यक्ष जीतू जिराती और श्याम महाजन को मध्य जोन का समन्वयक बनाया है। इनके साथ प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा को दाहोद जिले के जालोद में हरिनारायण यादव के साथ जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह नानूराम कुमावत को निमड़ी, अनंत पंवार को दाहोद की जिम्मेदारी मिली है।
Source link