Chhattisgarh

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार

सक्ती, 6 मई 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमेराडीह निवासी शिवकुमार के खिलाफ 17 नवंबर 2025 को एक महिला ने मालखरौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मालखरौदा पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 296, 351(3) एवं 331(4) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button