केसरिया गरबा महोत्सव: गरबा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति काे इंट्री गेट पर लगाया जाएगा तिलक

[ad_1]

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

केसरिया गरबा महोत्सव के लिए सदस्यों की बैठक हुई। इसमें 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले महोत्सव की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसमें गोल्डन ग्रुप के रितेश कपूर ने सदस्यों को सेवाकार्य संबंधी जानकारी साझा की। इस अवसर पर इंट्री गेट पर महिला विंग द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को तिलक लगाने का निर्णय लिया। महिला विंग प्रभारी रिंकु राठौर ने कहा जूते-चप्पल स्टैंड की व्यवस्था की जाए। फोटो-वीडियो बाहरी व्यक्ति नहीं बनाए। इसके लिए दुर्गा वाहिनी को जिम्मेदारी दी गई। पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग से टीम लगाने का भी निर्णय लिया।

प्रत्येक सदस्य वॉकी-टॉकी से पूरे समय व्यवस्था बनाए रखेंगे। अमित खरबंदा ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को समय के पहले अपना गाना डीजे को देना पड़ेगा। गाना प्ले करने से पहले चेक किया जाएगा। इस अवसर पर जितेष कपूर, राहुल आर्य, विवेक बाथम, नैना वैद्य, साक्षी सोनी, नेहा अरूण, दुर्गा वाहिनी प्रमुख संगीता सेन, रानी नामदेव सहित गोल्डन ग्रुप एवं महिला विंग के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button