National

15 अगस्त पर देश में बड़े हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक; हाई अलर्ट जारी, गुरपतवंत सिंह पन्नू पर विशेष नजर

15th August Independence Day: खालिस्तानी समर्थक 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस ) पर बड़े हमले की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक (Khalistani supporters) 15 अगस्त के दिन हमले की तैयारी में हैं। लिहाजा एजेंसियों ने हाई अलर्ट किया है। खालिस्तानी ग्रुप दिल्ली समेत पंजाब के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे हैं। लिहाजा हाई अलर्ट पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि खालिस्तानी ग्रुप पंजाब के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे हैं। खालिस्तान समर्थक आतंकी ग्रुप सांकेतिक हमला करना चाहता है इसलिए 15 अगस्त को चुना गया है। वे लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक भारत और कनाडा द्वारा गैंगस्टर-आतंकवादी नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के कारण, ये ग्रुप खुद को बैकफुट हैं। लिहाजा बेचैनी में वे पंजाब में कुछ गलत करने की सोच रहे हैं। बैन किए गए संगठन सिख्स फॉर जस्टिस यानी एसएफजे (Sikhs for Justice) की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। बैन किए गए संगठन का चीफ, गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह पंजाब के युवाओं से स्कूलों और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर खालिस्तान के झंडे फहराने की अपील कर रहा है। वह युवाओं को स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने के लिए उकसा रहा है।

एक तरफ, जहां टेरर स्ट्राइक की प्लानिंग हो रही है। वहीं दूसरी ऑनलाइन दुष्प्रचार अभियान को भी तेजी से बढ़े हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियां ​​एसएफजी की ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। गुरपतवंत सिंह सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थक कंटेंट जोरों-शोरों से फैलाने की कोशिश कर रहा है। जो अलग प्रांत की उसकी मांग और युवाओं को भड़काने पर केंद्रित है। वह भारत के विरुद्ध ‘हेट कैंपेन’ चलाने की भी कोशिश में लिप्त है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का खेल रच रहा है।

Related Articles

Back to top button