Chhattisgarh

CG CRIME : आपसी विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे



बिलासपुर,12 नवंबर । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक सुनील यादव पिता स्व. दिलहरण यादव उम्र 35 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) दिनांक 01.10.2022 को थाना सिरगिट्टी उपस्थित आकर अपने पिता दिलहरण यादव पिता स्व. जेठू राम यादव उम्र 55 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी की आकस्मिक मृत्यु की सूचना देने पर थाना सिरगिट्टी में मर्ग क्रं. 65/2022 धारा 174 जाफौ कायम कर जाॅच किया गया, जाॅच में गवाहों के कथन, मर्ग पंचनामा कार्यवाही तथा पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर मृतक के पुत्र रोशन यादव उर्फ छोटू पिता स्व. दिलहरण यादव उम्र 28 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होनें अपने कथन में अपनी माॅ रामायण बाई पति स्व. दिलहरण यादव उम्र 53 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी के साथ दिनांक घटना 30.09.2022 के शाम करीबन 06ः30 बजे मृतक द्वारा अश्लील गाली-गलौच करने पर माॅ-बेटे के द्वारा मारपीट कर बेहोश कर देने से ईलाज वास्ते अस्पताल ले जाने दौरान फौत होने तथा घटना दिनांक के दूसरे दिन दिनांक 01.10.2022 को मृतक के मृत्यु के संबंध में किसी को न बताकर दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे तथा घटना कारित बेल्ट की जप्ती विवेचना दौरान आरोपी रोशन यादव उर्फ छोटू द्वारा पेश करने पर दिनांक 12.11.2022 को जप्त कर दोनांे आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दी जाकर आज दिनंाक 12.11.2022 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि जीवन जायसवाल, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, संजय यादव अनिता भगत एवं प्रीति शर्मा की अहम भूमिका रही।

नाम आरोपीगण – 1. रोशन यादव उर्फ छोटू पिता स्व. दिलहरण यादव उम्र 28 वर्ष
निवासी- नजरलाल पारा सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. रामायण बाई यादव पति स्व. दिलहरण यादव उम्र 53 वर्ष
निवासी- नजरलाल पारा सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button