राशन दुकानों पर दो बार लगाना पड़ रहा अंगूठा: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रति व्यक्ति मिलता है 5-5 किलो अनाज, नई व्यवस्था से देरी

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)16 मिनट पहले
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के लिए इस माह से नियम बदल गए हैं। अब तक एक बार ही अंगूठा लगाने पर राशन दुकान से उपभोक्ताओं को अनाज मिल जाया करता था।
लेकिन इस माह से केंद्र और राज्य सरकार के अलग अलग राशन के लिए दो बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है जिससे न सिर्फ राशन दुकान संचालक परेशान हो रहे हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
यह नियम बुरहानपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया गया है। दरअसल केंद्र सरकार से प्रति व्यक्ति पांच किलो व राज्य सरकार की ओर भी पांच किलो राशन का वितरण कंट्रोल दुकानों से किया जाता है। हर बार एक बार अंगूठा लगाने पर राशन मिल जाया करता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
उपभोक्ता राशन दुकानों पर पहुंच रहे हैं तो दो बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है, लेकिन ऐसे में खासी परेशानी आ रही है, क्योंकि सर्वर डाउन होने से समय लग रहा है।
साफ्टवेयर में बदलाव से यह स्थिति बनी
राशन दुकान संचालक मनीष परदेसी के अनुसार मप्र सरकार से 5 किलो, 5 किलो प्रधानमंत्री योजना के तहत राशन मिल रहा है। कुछ साफ्टवेयर में बदलाव के कारण दो बार प्रति व्यक्ति को अंगूठा लगाकर राशन देना पड़ रहा है। ऐसे में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जहां दुकानदारों को परेशानी हो रही है वहीं उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं।
……
Source link