24 नवंबर से शुरू होगी धीरेंद्र शास्त्री की कथा: बुधवार निकलेगी कलश यात्रा, 5 लोगों के लिए भोजनशाला तैयार

[ad_1]

अशोकनगर6 मिनट पहले

अशोकनगर कृषि उपज मंडी में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित होने जा रही है। कथा 24 नवंबर से शुरू होगी। इससे एक दिन पहले बुधवार को तार वाले बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा स्थल पर सभी प्रकार की तैयारियां अंतिम चरण में चल रहे हैं। इस कथा में लाखों श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचेंगे। इस वजह से बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं एक बार में 5 हजार लोगों को एक साथ भोजन करने के लिए भोजन शाला तैयार की जा रही है।

जिले में दूसरी बार बड़े स्तर पर कथा का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा की जा चुकी है। यह कथा भी मोहरी पठार की नवीन मंडी में आयोजित हुई थी। यह कथा भी मंडी में होगी। लगभग 1 महीना पहले से कथा को लेकर तैयारियां की जा रही है। 1 दिन में बकाया तैयारी पूरी हो जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। यह कथा श्री तार वाले बालाजी भक्त मंडली आयोजित कर रहा है।

2 दिन लगेगा दिव्य दरबार

बागेश्वर धाम की कथा के दौरान 2 दिन दिव्य दरबार लगाया जाएगा। 26- 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा। दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। बता दें, बागेश्वर धाम पर लगने वाले दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी वजह से अशोकनगर के दिव्य दरबार में भी अर्जी लगेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button