Chhattisgarh

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोहड़िया स्थित निवास में फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील

कोरबा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को कोरबा के कोहड़िया स्थित अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग अपने निवास, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मजबूत करें। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।

मंत्री देवांगन ने कहा कि देश की प्रगति केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करते हैं।

कोरबा के कोहड़िया स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button