श्योपुर SP में 24 घंटे का अल्टीमेटम: तबादले के बाद आमद नहीं देने वाले पुलिसकर्मी होंगे निलंबित

[ad_1]

श्योपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रांसफर के बाद भी कई पुलिसकर्मी संबंधित पुलिस थानों के लिए रवाना नहीं हुए हैं। अब उन पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित पुलिसकर्मियों को 24 घंटे के भीतर ट्रांसफर वाले स्थानों पर पहुंचने की सख्त हिदायत दी गई है। आदेश का पालन करने में कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही बरसता है तो उसका निलंबन तय है।

जानकारी के अनुसार, SP ऑफिस से पिछले महीने 66 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी हुए थे। जिनमें से 33 पुलिसकर्मी तो संबंधित स्थानों पर पहुंच गए हैं। लेकिन अभी भी 33 पुलिसकर्मी आदेश का पालन करने में लगातार आनाकानी कर रहे हैं। अब पुलिस अधिकारी उन पर कार्रवाई करने का मन बना चुके हैं। SP आलोक कुमार सिंह का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी ट्रांसफर आदेश के बाद भी संबंधित जगह को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिरी हिदायत दी गई है। 24 घंटे के भीतर उन्होंने रवानगी नहीं डाली तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। कार्रवाई होने की खबर फैलते ही ट्रांसफर के बाद वहीं डटे हुए पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button