Chhattisgarh

सहकारी बैंक दुर्ग के ऋण उप समिति की बैठक: किसानों और स्व-सहायता समूहों के लिए 13.10 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत

दुर्ग/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की ऋण उप समिति एवं संचालक मण्डल की बैठक बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई. इस बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के किसानों, पशुपालकों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के स्वावलंबन और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुल 13.10 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया.

बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के अंतर्गत 11 सहकारी समितियों से संबंधित कृषकों का फसल ऋणों हेतु पूरक साख सीमा 2026-27 से 2028-29 हेतु 811 किसानों को 9.56 करोड़ रु., गन्ना उत्पादन हेतु 6 कृषक को साख सीमा 5.62 लाख रु., उद्यानिकी फसल केला हेतु 3 किसानों को 7.73 लाख रु. का ऋण स्वीकृत किया गया है.

गौपालन हेतु 95 किसानों को 1.96 करोड़ एवं नवीनीकरण अंतर्गत 38 किसानों को 63.30 लाख, मत्स्य पालन अंतर्गत 2 किसानों को 2.62 लाख, बकरीपालन हेतु 2 कृषको को 4.32 लाख, कुक्कुट पालन हेतु 3 किसानों को 6.40 लाख, मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण अंतर्गत 8 किसान को 45.64 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत 2 किसान को 9 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है. इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह के हितग्राहियों के मांग अनुसार 3 समूह को 12.60 लाख ऋण स्वीकृत किया गया.

बैठक के दौरान बैंक अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों (कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन) को निर्देश दिए कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक किसान और ग्रामीण बैंक के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

बैठक में उपाध्यक्ष नरेश यदु, कृषि विभाग के सहायक संचालक सुमन कुमार कोर्राम, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सतीश पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) एस.के. वर्मा, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक कुसुम ठाकुर तथा शाखा प्रबंधक एस.पी. वाहने उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button