Chhattisgarh

कोरबा अधिवक्ता संघ चुनाव: कार्यकारिणी सहित कई पदों के परिणाम घोषित, देखे किसने किस पर पर जीत हासिल की

कोरबा। अधिवक्ता संघ के चुनाव में अब तक कार्यकारिणी सहित कई महत्वपूर्ण पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल है। ग्रंथालय सचिव पद पर क्रांति श्रीवास निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ कौशिक ने जीत दर्ज की है।

महिला सह सचिव पद पर श्रीमती माधुरी बोरई को विजयी घोषित किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों के परिणाम भी सामने आ चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Back to top button