सिवनी-मालवा में कुल्हाड़ी मारी: पारिवारिक पुराने विवाद को लेकर आपस में झगड़े परिवार के लोग, एक की आंख के पास चोट

[ad_1]

नर्मदापुरम17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फ़ाइल तस्वीर। - Dainik Bhaskar

फ़ाइल तस्वीर।

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के पास बेज़नपुर गांव में पारिवारिक विवाद में झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख के पास चोट आई।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया फरियादी कमल सिंह कासदे (50) निवासी बेज़नपुर है। आरोपी मांगीलाल कलमे है। जो फरियादी का पड़ोसी है और रिश्तेदार है। फरियादी ने बताया दिवाली पर्व पर सभी लोग इकट्ठे हुए। बहुत पहले आरोपी मांगीलाल से विवाद हुआ था। पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर मंगलवार रात को फरियादी के घर कमल सिंह और मांगीलाल के घर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मांगीलाल ने कुल्हाड़ी से कमल सिंह को मारा। हमले में कमल सिंह की आंख के पास चोट आई। शिकायत पर देर रात आरोपी मांगीलाल कलमे के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button