Madhyapradesh

मप्र में गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या: झूठे प्यार में फंसा बॉयफ्रेंड ने 50 हजार में डील की, हकीकत जानने पर विरोध किया तो गला घोंटकर जलाया

0.भिंड जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र का आरोपी बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर 15 वर्षीय नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर ग्वालियर ले आया था। जहां नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर मार डाला।

MP Minor Gang Rape Murder: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गैंगरेप के बाद एक नाबालिग की हत्या कर उसे जलाने का मामला सामने आया है। भिंड जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र का आरोपी बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर 15 वर्षीय नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर ग्वालियर ले आया था। जहां नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर उसके साथ दुष्कर्म किया। रामू के दोस्त अरुण ने भी नाबालिग से दुष्कर्म किया।

गैंगरेप के बाद बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर ने दोस्त अरुण से 50 हजार रुपए में प्यार का सौदा किया। अपनी आंखों के सामने यह सब देखने के बाद नाबालिग ने विरोध किया तो दोनों ने गला घोंटकर उसे मार डाला और फिर अपने घर लौट गए। अगले दिन सबूत मिटाने के लिए फिर घटना स्थल पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर शव को जला दिया। घटना 28 और 29 मई 2026 की बताई जा रही है।

गुमशुदगी के बाद संदेह पर पूछताछ में धराए आरोपी
इस मामले में अगले दिन परिजन ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संदेह के आधार पर रामू गुर्जर को पुलिस ने उठाया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गैंगेरेप, हत्या कर जलाने की बात कबूली। जिसके बाद दूसरे आरोपी अरुण और सह आरोपी गौरव कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया।

खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Back to top button