Chhattisgarh

जिला अस्पताल में हड़कंप: डॉक्टर की टेबल के नीचे फन फैलाए बैठा था कोबरा, VIDEO देखकर दहल जाएगा आपका भी दिल

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में डॉक्टर के कम्प्यूटर टेबल के नीचे एक कोबरा सांप फन फैलाए दिखा। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम ने उसका रेस्क्यू किया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल अस्पताल के OPD में मंगलवार सुबह डॉक्टर की टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज आ रही थी, जब टेबल के नीचे देखा गया तो एक कोबरा फन फैलाए बैठा था। इसके बाद ओपीडी में मौजूद मरीज और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button