भाजपा युवा मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला जलाया: पुर्व मुख्यमंत्री के केक काटने पर राजगढ़ में किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी की

[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)9 घंटे पहले
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के केक काटने पर राजगढ़ तक सियासत गर्मा गई है। मंदिर की तरह दिखने वाला केक पर हनुमान की तस्वीर लगी थी। जिससे काटने के बाद रविवार को राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
राजगढ़ के बिरसा मुंडा चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केपी पंवार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। गुस्साए कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद और कमलनाथ को कलंक नाथ कहते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केपी पंवार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को अपने जन्मदिन से पहले केक काटा था। केक मंदिर की तरह बनाया गया था और उस पर हनुमानजी की तस्वीर लगी थी।
भगवान बजरंगबली महाराज के अपमान को भारतीय जनता पार्टी व हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जिसको लेकर उन्हें तत्काल हिंदू समाज से माफी मांगना चाहिए जिससे उनके द्वारा किए गए पाप का वह पश्चाताप कर सकें। इस अवसर पर उनके साथ राजगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद साहू सहित भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित चौहान,अमित प्रजापति ,रामबाबू, ललित मालवीय, राहुल ,विशाल, शैलेश जादव ,चेतन, बीरम, दीपक, राहुल बना ,रितेश, प्रांजल खुजनेर, रोहन , सहित युवा मोर्चा के सदस्यगण मौजूद रहे।
Source link