बीना में श्रीरामराजा सरकार की लगुन लिखी: 28 नवंबर को विवाह, भगवान की बारात में शामिल होंगे शहरवासी

[ad_1]
बीनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बीना के खिरिया वार्ड में स्थित श्रीरामनाम सिद्ध पीठ मंदिर में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम 7:30 बजे से भगवान रामराजा सरकार के वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। यहां पर रविवार की शाम को श्रीरामराजा सरकार की लगुन लिखी गई। लगुन के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए है। बीना नगर का यह सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
अगहन शुक्ल पंचमी को भगवान श्रीराम और सीता का विवाह परंपरागत तरीके से किया जाएगा। इस दिन भगवान की चक्रवर्ती महाबारात भी निकलेगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी( इसके बाद भगवान के विवाह की अन्य रस्में भांवर, विदा सहित अनेक कार्यक्रम होंगे।
रविवार को मंदिर पर भगवान की लगुन लिखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पं. हरदेव प्रसाद टोटें ने सभी रस्मों को पूरा किया। भगवान की लगुन नवीन मंदिर लेकर आए, जिनके साथ भक्त नाचते गाते हुए आ रहे थे। भगवान के विवाह के पहले श्रीगणेश पूजन, महिला संगीत, भजनों का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

Source link