गुना में सड़क हादसे में 30 से ज्यादा घायल: यात्री बोले- ड्राइवर ने पी रखी थी शराब; तेज चलाने से मना किया लेकिन उसने नहीं सुनी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Guna
- The Passenger Said The Driver Had Drunk Alcohol; Refused To Drive Fast But He Didn’t Listen
गुनाएक घंटा पहले
हादसे के बाद छूटे निशां…
शुक्रवार-शनिवार रात रीवा में हुए भीषण बस के एक्सीडेंट के बाद रविवार को गुना जिले में भी मजदूरों की बस पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमे से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। सभी लोग शनिवार शाम सूरत से चले थे। रविवार दोपहर 12 बजे के आस-पास गुना बायपास पर बस पलट गई। सवारियों ने बताया कि ड्राइवर ने कुछ देर पहले ही शराब पी थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ। हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10:30 को मजदूरों और कामगारों से भरी बस गुजरात के सूरत से चली। बस में लगेज भी भारी मात्रा में भरा था। वहीं 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा सवारी बिठाई हुईं थी। शनिवार रात बस गुजरात-एमपी बॉर्डर पर पहुंची, तो वहां सवारियों को दूसरी बस में बिठा दिया गया। लगभग 150 सवारी बस में हो गईं थी। रविवार सुबह 11 बजे बस गुना बायपास पर टोल नाके से पहल रुकी। वहां सवारियों ने चाय-नाश्ता किया। बताया गया कि यही पर ड्राइवर ने शराब पी। एक घंटे ढाबे पर रुकने के बाद बस आगे बढ़ी। अभी 10 मिनिट ही हुए थे कि बस ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। कुछ महिला सवारियों ने ड्राइवर को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। ढाबे से 4-5 किमी आगे आकर बस पहले एक तरफ झुकी और संभाल गयी। इसके बाद दूसरी तरफ झुकी और पलट गयी।
पहले डिवाइडर से टकराने के बाद बस काफी दूर तक घिसट गयी और 20 मीटर आगे जाकर पलट गयी। घिसटने के निशान काफी दूर तक बने है। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर से पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। मौके पर SDM, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी भी पहुंचे गए। SDM वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमे से चार गंभीर घायल हैं। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। बाकी तीन को भी रैफर करने की तैयारी चल रही है।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया।
शराब के कारण हुआ हादसा
अस्पताल में इलाज करा रहे घायल सुधीर ने बताया कि वह सूरत में एक कंपनी में काम करता है। वह अपने पिता के साथ दीवाली पर घर जा रहा था। बस काफी ओवरलोड थी। ड्राइवर ने शराब पी जिसके बाद यह पूरा हादसा हुआ। वह काफी तेज बस चला रहा था। उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। अस्पताल में जनप्रतिनिधि भी घायलों का हाल लेने पहुंचे।

बस में सवारियों का सामान बिखरा हुआ था।
Source link




