Chhattisgarh

बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 आरोपी गिरफ्तार; ₹28,130 नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त

बलौदाबाजार, 07 नवंबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 6 नवंबर 2026 को पुलिस ने जिले के पांच थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 28,130 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की है।

SP गौरव राय (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाटापारा ग्रामीण, पलारी, लवन, सिमगा और सुहेला थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने सेंट मेरी स्कूल के पीछे मैदान में जुआ खेलते हुए प्रमोद तिवारी, पंकज बत्रा, किशन यादव, तलीफ दिवाकर और अनिल साहू को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6,400 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई।

इसी तरह थाना पलारी पुलिस ने ग्राम सिसदेवरी स्थित बजरंगबली चौक के पास कार्रवाई करते हुए पुष्पेन्द्र कुमार चन्द्राकर, अमलेश चन्द्राकर, डायमन चन्द्राकर, उमेश चन्द्राकर, फागु राम फेकर और तनीष चन्द्राकर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 14,700 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती बरामद हुई।

थाना लवन पुलिस ने ग्राम कोलिहा के श्रीराम चौक में जुआ खेलते हुए जोगेन्द्र वर्मा, सुरेश कोसले, गोकुल वर्मा और साहिल बंजारे को पकड़ा। इनके पास से 2,000 रुपये नगद जब्त किए गए। वहीं थाना सिमगा पुलिस ने ग्राम हरिनभट्टा में किराना दुकान के सामने से अश्वनी कुमार नवरंगे, उत्तम कुमार महिलांग, धर्मेन्द्र बघेल और रंजीत सोनवानी को गिरफ्तार कर 2,800 रुपये नगद जब्त किए।

थाना सुहेला पुलिस ने ग्राम शिकारी केसली में दबिश देकर प्रमोद यादव, मनीष वर्मा, कौशल वर्मा, पोषण साहू, कृष्णा साहू, पुनेश्वर वर्मा, अंचल सिंह ध्रुव और खेमराज निषाद को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2,230 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। SP गौरव राय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

SEO Keywords: बलौदाबाजार पुलिस कार्रवाई, जुआरी गिरफ्तार, बलौदाबाजार भाटापारा न्यूज, छत्तीसगढ़ जुआ कार्रवाई, गौरव राय IPS, 27 जुआरी गिरफ्तार, जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022।

Related Articles

Back to top button