पूजा की शादी के लिए आगे आईं सामाजिक संस्थाएं: वैश्य फेडरेशन महिला इकाई ने भेंट किया गृहस्थी का सामान, वाहेगुरु संस्था ने की आर्थिक मदद

[ad_1]
टीकमगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

टीकमगढ़ शहर के महिला पार्क में रविवार शाम वैश्य फेडरेशन महिला इकाई ने निर्धन परिवार की बेटी के विवाह के लिए गृहस्थी का सामान भेंट किया। इस मौके पर वाहेगुरु संस्था के सदस्यों ने भी सहयोग राशि भेंट की।
वैश्य फेडरेशन की संभागीय अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि शहर के ताल दरवाजा निवासी पूजा कुशवाहा के भाई की 5 माह पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसका भाई ही घर में कमाने वाला सदस्य था। अभी पता चला कि पूजा की 25 दिसंबर को शादी होना है, लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिसके चलते आज वैश्य फेडरेशन के अलावा अन्य सामाजिक संस्था के सदस्यों ने पूजा के विवाह के लिए गृहस्थी के सामान के अलावा आर्थिक सहयोग किया।
वैश्य फेडरेशन की जिला सचिव मीनू गुप्ता ने बताया कि वैश्य फेडरेशन की समस्त बहनों ने इस बिटिया के गृहस्थी के सामान को जुटाया और भेंट किया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष पूनम जायसवाल, अनुराधा नायक, सिद्धिका नायक, शशि खंडेलवाल, वर्षा गुप्ता, सीमा मोदी, मीरा खरे, रश्मि शुक्ला, अवधेश गुप्ता सहित वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
वाहेगुरु संस्था ने की मदद
पूजा कुशवाहा के विवाह के लिए वाहेगुरु संस्था ने नकद राशि भेंट की। इसके अलावा रश्मि शुक्ला, नीलम जैन ने आर्थिक मदद की। पूनम जायसवाल ने गृहस्थी के 11 सामान भेंट किए। अन्य सदस्यों ने सूटकेस, साड़ियां बर्तन, गैस चूल्हा आदि भेंट किए।

Source link