Chhattisgarh

पामगढ़ में अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया माल्यार्पण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

जांजगीर-चांपा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पामगढ़ ग्राम में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, संगठन सह-प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, चुन्नीलाल साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाटले, रवि पाण्डेय, सत्यलता मिरि, गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी (महामंत्री), गुरुदयाल पाटले, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, राकेश रूपवानी, मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, शिवेंद्र प्रताप सिंह और गौरव तिवारी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button