Chhattisgarh
पद्मश्री से सम्मानित जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय से मिले भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय, जल संरक्षण पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 12 जनवरी। भाजपा नेता और जनसेवक इंजी. रवि पाण्डेय ने दिल्ली प्रवास के दौरान पद्मश्री से सम्मानित जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान जल संरक्षण और पानी बचाने के प्रयासों पर चर्चा हुई।
इंजी. पाण्डेय ने बताया कि इस चर्चा का सदुपयोग आने वाले समय में शहर के गिरते जल स्तर को मेंटेन करने के लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा।

उमाशंकर पाण्डेय एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो भूजल संरक्षण में अपने काम और योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खेतों में मेड़ बनाकर पानी बचाने के लिए 2005 में ‘खेत में मेड़, मेड़ पर पेड़’ अभियान शुरू किया था। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
Follow Us