Business

ICICI प्रू सिग्नेचर सिक्योर लॉन्च: गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट, लाइफ कवर और टैक्स लाभ वाला पहला ULIP

गोरखपुर, 15 जून 2026। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय जीवन बीमा उद्योग में एक नई पहल करते हुए ICICI प्रू सिग्नेचर सिक्योर लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह देश का पहला यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) है, जिसमें पहले से शामिल गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट की सुविधा दी गई है। यह प्लान निवेश, जीवन बीमा सुरक्षा और टैक्स लाभ को एक साथ जोड़ता है।

कंपनी ने बताया कि ICICI प्रू सिग्नेचर सिक्योर एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग लिंक्ड इंडिविजुअल सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने निवेश पर गारंटीड लाभ के साथ जीवन बीमा सुरक्षा चाहते हैं। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है, जिसमें ग्राहक को केवल एक बार निवेश करना होता है और पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर का लाभ मिलता है।
प्लान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मैच्योरिटी के समय ग्राहक को फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो अधिक होगा, वही राशि प्रदान की जाएगी। इससे निवेशकों को बेहतर और भरोसेमंद रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

कंपनी के अनुसार, यदि 45 वर्षीय ग्राहक इस योजना में 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है तो वह 6.25 लाख रुपये का लाइफ कवर चुन सकता है। इस स्थिति में उसे 7 लाख रुपये का गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट प्राप्त होगा।

इस अवसर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि पारंपरिक रूप से निवेशक फिक्स्ड डिपॉजिट और बॉन्ड जैसे विकल्पों को प्राथमिकता देते रहे हैं, लेकिन अब ग्राहक ऐसे समाधान चाहते हैं जो गारंटीड रिटर्न के साथ वित्तीय सुरक्षा और बेहतर टैक्स लाभ भी प्रदान करें। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ICICI प्रू सिग्नेचर सिक्योर विकसित किया है।
उन्होंने कहा कि यह उत्पाद ग्राहकों को एक बार निवेश करने और अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों पर अधिक भरोसे के साथ ध्यान केंद्रित करने की सुविधा देता है। साथ ही पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर उपलब्ध कराकर परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है।
कंपनी का दावा है कि यह योजना शुरुआती प्रीमियम के 140 प्रतिशत तक गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें जीरो प्रीमियम एलोकेशन चार्ज और जीरो पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिससे निवेश की अधिक राशि सीधे फंड में लगाई जा सकती है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 99.3 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है तथा दावों के निपटारे का औसत समय केवल 1.1 दिन रहा। कंपनी का कहना है कि वह पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों को बीमा और वित्तीय सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर रही है तथा तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button